Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

किसानों की समस्याओं पर डीएम सख्त: किसान दिवस में सिंचाई, बिजली और पशुपालन पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर|22 मई 2026 विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवंगुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, कृषि वैज्ञानिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत उप कृषि निदेशक द्वारा पिछले किसान दिवस की कार्यवाही एवं अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने से हुई, जिस पर किसानों ने संतोष जताया।

इस दौरान किसानों ने विद्युत पोल हटाने, सिंचाई व्यवस्था सुधारने तथा माइनरों में पानी न पहुंचने जैसी प्रमुख समस्याएं उठाईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को हरी खाद के उपयोग, धान की नर्सरी उपचार, आधुनिक खेती तकनीकों एवं फसल उत्पादन बढ़ाने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही किसानों को उपलब्ध खाद, बीज, कृषि रक्षा रसायनों एवं मिनी किट योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

बैठक में पशुओं के टीकाकरण की समस्या उठने पर जिलाधिकारी ने शासन स्तर पर वार्ता कर जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने पशुपालन को किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए

एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी, उन्नत नस्ल संवर्धन, वर्मीकम्पोस्ट निर्माण तथा 90 प्रतिशत अनुदान पर संचालित बकरी पालन योजनाओं की जानकारी साझा की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ किसानों तक पहुंच सके।

बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत, नलकूप विभाग सहित विभिन्न विभागों के

अधिकारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। अंत में उप कृषि निदेशक ने सभी अधिकारियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए अगली किसान दिवस बैठक 17 जून 2026 को आयोजित किए जाने की जानकारी दी।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!