रिपोर्ट:News10plus| अम्बेडकर नगर | 20 मई 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर कृषि उत्पादन मंडी समिति, सिंझौली अकबरपुर में 22 मई 2026 को विशेष लीज पंजीकरण कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

सहायक महानिरीक्षक निबंधन फूलचंद यादव ने जानकारी दी कि स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग द्वारा मंडी समिति परिसर में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक यह कैम्प लगाया जाएगा। इसमें मंडी समिति के नियंत्रण वाली उन दुकानों का लीज पंजीकरण किया जाएगा जो पहले ही दुकानदारों को लीज पर आवंटित की जा चुकी हैं।
उन्होंने सभी आवंटित दुकानदारों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैम्प में उपस्थित होकर अपनी दुकानों के लीज का पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराएं। पंजीकरण न कराने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
मुख्य बिंदु:
स्थान: कृषि उत्पादन मंडी समिति, सिंझौली, अकबरपुर तिथि: 22 मई 2026, गुरुवार, समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक, आयोजक: स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग, अम्बेडकरनगर!




