रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| टांडा अम्बेडकरनगर|आज गुरुवार दिनांक: 21 मई 2026 को स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र टांडा में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड,

यूनिट–टांडा सीमेंट वर्क्स द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम “टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत 50 टीबी मरीजों को गोद लेकर

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय शैवाल ने टीबी रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।साथ ही, इस सामाजिक एवं मानवीय पहल के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यूनिट हेड नागेश उपाध्याय को प्रशंसा पत्र प्रदान कर अल्ट्राटेक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में डॉ. दिनेश वर्मा (सीएचसी अधीक्षक), करुणा करण तिवारी (मानव संसाधन प्रमुख), डॉ. जयप्रकाश (जिला क्षय रोग अधिकारी), डॉ. सुल्ताना (डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट, अयोध्या मंडल),
सुदीप पाण्डेय (एचआर अधिकारी), रविंद्र भारती (एसटीएस), अखिलेश चौधरी जिला कार्यक्रम समन्वयक, राजीव माथुर जिला पीपीएम क्षय रोग अधिकारी, सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




