Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

वायरल दावा: इल्तिफातगंज में नाली निर्माण पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, स्थानीय लोगों में आक्रोश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus|                                अम्बेडकर नगर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में नगर पंचायत इल्तिफातगंज के आजाद नगर वार्ड स्थित मुख्य बाजार में चल रहे नाली निर्माण कार्य पर सवाल उठाए गए हैं।

वायरल पोस्ट के अनुसार,

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि जहां पहले से नाली बनी हुई थी और कोई शिकायत नहीं थी, वहां दोबारा नाली निर्माण कर सरकारी धन का कथित दुरुपयोग किया जा रहा है।

वायरल पोस्ट में किए गए दावे

वायरल दावे के मुताबिक, स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत के विकास कार्यों में अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत का आरोप है। पोस्ट में दावा किया गया है कि मुख्य बाजार क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है।

आगे आरोप लगाया गया है,

कि निर्माण कार्य में मानकों के विपरीत सामग्री का उपयोग हो रहा है। वायरल पोस्ट के अनुसार, कई स्थानों पर बिना पीसीसी कराए केवल पीली ईंट बिछाकर नाली बनाई जा रही है और निर्माण में कथित कमियों को छिपाने के लिए नालियों के ऊपर पटिया रख दी जा रही है।

स्थानीय लोगों की कथित मांग

वायरल हो रहे संदेश में कहा गया है कि स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यदि नगर पंचायत के अन्य वार्डों में हुए विकास कार्यों की भी जांच कराई जाए तो कई अनियमितताएं सामने आ सकती हैं।

पोस्ट के अनुसार, नागरिकों ने नवागत जिलाधिकारी ईशा प्रिया से मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण की मांग की है।

वायरल दावे में यह भी कहा गया है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का दावा कर रही है, लेकिन कुछ अधिकारी और कर्मचारी सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। पोस्ट में दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग का जिक्र है।

नोट: उपरोक्त सभी बिंदु सोशल मीडिया पर प्रसारित दावों पर आधारित हैं। News10plus इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। किसी भी व्यक्ति या संस्था को अपना पक्ष रखने का पूरा अधिकार है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!