रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकर नगर में 25 से 27 मार्च 2025 तक “यू0पी0- भारत का ग्रोथ इंजन” की थीम पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार के “सेवा,सुरक्षा व सुशासन” की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
साथ ही, केंद्र सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। महामाया मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि श्री गोविंद नारायण शुक्ला द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न थीमों पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अवसंरचना विकास, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओडीओपी, सुरक्षित उद्यमी-
समृद्ध व्यापार विषय शामिल होंगे। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में स्टॉल/ प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा,
जिसमें केंद्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, लोहिया भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।





Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.