संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा भड़की, 3 लोगों की मौत, इंटरनेट सेवाएं बंद
शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ
एफआईआर दर्ज की है, सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल
पुलिस ने बताया कि लगभग 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संभल पुलिस प्रशासन ने शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बना दिए हैं। इंटरनेट सेवाएं भी 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं। दूसरी तरफ
संभल में पथराव की घटना पर नया मोड़ समाने आया है। संभल SP कृष्ण कुमार ने कहा.. हमारे सब-इंस्पेक्टर दीपक राठी जो कल घायल हुए थे,
उन्होंने 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जियाउर्रहमान बर्क, और सोहेल इकबाल को आरोपी बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने ही भीड़ को उकसाया। जियाउर्रहमान बर्क को पहले भी नोटिस दिया गया था। उन्होंने पहले भी भड़काऊ भाषण दिए थे।
और उन्हें ऐसा करने के लिए मना किया गया था…इस घटना में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं…अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है…बाकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।