रिपोर्ट:News10plus| अम्बेडकरनगर। दिनांक 17 अगस्त 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बसखारी पुलिस ने हत्या
से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बसखारी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 17 अगस्त 2026 को करीब 11:30 बजे वांछित अभियुक्त मूलचंद मौर्य पुत्र जय नारायण, निवासी ग्राम दायमपुर, थाना हंसवर, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बसखारी में मुकदमा अपराध संख्या 202/2026, धारा 105/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त – मूलचंद मौर्य पुत्र जय नारायण – निवासी ग्राम दायमपुर, थाना हंसवर, जनपद अम्बेडकरनगर। पंजीकृत अभियोग – मुकदमा अपराध संख्या 202/2026, धारा 105/3(5) बीएनएस, थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकरनगर।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास – पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना बसखारी में निम्न अभियोग पंजीकृत हैं –
मुकदमा अपराध संख्या 188/2024 – धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि एवं 15(3) इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956। मुकदमा अपराध संख्या 161/2024 – धारा 304, 315, 504 भादवि एवं धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – वरिष्ठ उपनिरीक्षक स्वतंत्र मौर्या, थाना बसखारी, हेड कांस्टेबल हरिश्चन्द्र चौधरी, थाना बसखारी, कांस्टेबल सोनू यादव, थाना बसखारी, शामिल रहे।




