Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

टांडा नगर में स्थित प्रसिद्ध मॉन्टेसरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया आज़ादी का जश्न: रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा स्कूल परिसर, शहीदों को किया नमन!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद) ​अंबेडकरनगर|टांडा नगर में स्थित सीबीएसई पैटर्न से संचालित मॉन्टेसरी स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत धूमधाम, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिली, जहां नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से हर किसी का दिल जीत लिया।

​कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व वंदना के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत, भावपूर्ण नाटक और

सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। तिरंगे के रंगों में रंगे बच्चों की ऊर्जा और प्रतिभा देख अभिभावक व अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

​इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सफीर अहमद ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे कर्तव्यों का अहसास कराने वाला दिन है।

उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और ईमानदारी के पथ पर चलने की सीख देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही कल के उन्नत भारत की नीव रखेगी।

​वहीं, प्रधानाचार्य नुसरत आरा ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के अमर बलिदानों को याद किया। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि वे अमर शहीदों के सपनों के भारत का निर्माण करने के लिए उनके उच्च आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।

​कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों व मीडियाकर्मियों का सहदय धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में सभी बच्चों और गणमान्य लोगों में मिष्ठान वितरित कर आज़ादी के इस महापर्व का समापन किया गया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!