त्योहार की खुशियां बदली मातम में 12 वर्षीय बालक की तालाब में डूबकर मौत परिजनों में मची चीख-पुकार
रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर। थाना महरुआ क्षेत्र के ग्राम नगराम नशेडी में नागपंचमी के अवसर पर मनाए जा रहे गुड़िया पर्व के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को करीब दोपहर 12 बजे गांव में नागपंचमी के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा गुड़िया का त्योहार मनाया जा रहा था। इस दौरान गांव की महिलाएं, पुरुष और बच्चे तालाब के समीप एकत्रित हुए थे। त्योहार समाप्त होने के बाद कुछ बच्चे वहीं खेल रहे थे।
इसी दौरान मयंक पांडेय पुत्र हरिराम पांडेय, उम्र करीब 12 वर्ष, अचानक पैर फिसलने से तालाब में गिर गया और डूबने लगा। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल उसे तालाब से बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी दोस्तपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के संबंध में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भीटी श्री लक्ष्मीकांत मिश्रा द्वारा घटना की जानकारी दी गई।




