Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

पीएम श्री विद्यालय सूरापुर में खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्टNews10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर, 18 अगस्त 2026। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री थानिगईयरसन टी ने शिक्षा क्षेत्र टांडा स्थित पीएम श्री विद्यालय सूरापुर का भ्रमण कर नवनिर्मित खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों, विशेष रूप से टेलिस्कोप सहित अन्य संसाधनों की उपयोगिता तथा विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं वैज्ञानिक विकास में उनके प्रभावी उपयोग की जानकारी ली।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रयोगशाला में उपलब्ध सभी आधुनिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रधानाचार्य से कहा कि विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान एवं

अंतरिक्ष विज्ञान की बेहतर जानकारी देने के लिए नियमित रूप से विशेष कक्षाओं एवं प्रयोगात्मक शिक्षण गतिविधियों का आयोजन कराया जाए।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी एवं वैज्ञानिक संसाधनों के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, तार्किक सोच और प्रयोगात्मक ज्ञान को बढ़ावा दिया जा सकता है।

विद्यार्थियों को खगोलीय घटनाओं, अंतरिक्ष विज्ञान एवं ब्रह्मांड से जुड़े विषयों की जानकारी व्यावहारिक तरीके से प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया।निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने, कड़ी मेहनत करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों के साथ बैठकर किया मध्याह्न भोजन

भ्रमण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विद्यालय के बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया और स्वयं भोजन की गुणवत्ता एवं स्वाद को परखा। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर भोजन के स्वाद और गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी ली।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के इस निरीक्षण से विद्यालय में उपलब्ध वैज्ञानिक संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ-साथ विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और नवाचार की भावना विकसित करने को प्रोत्साहन मिला।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!