रिपोर्ट News10plus मोहम्मद राशिद – सैय्यद। अम्बेडकरनगर | 05 जनवरी 2026 के ऐतिहासिक एवं पौराणिक तीर्थस्थल श्रवण क्षेत्र धाम में आगामी 18 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाला श्रवण धाम महोत्सव–2026 श्रद्धा, संस्कृति और
लोक परंपराओं का अनुपम उत्सव बनने जा रहा है। इस भव्य आयोजन को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार, अम्बेडकरनगर में माननीय सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा, अन्य अधिकारीगण एवं जनपद के सम्मानित पत्रकार उपस्थित रहे। तीन दिवसीय महोत्सव की औपचारिक घोषणा सदस्य विधान परिषद एवं
जिलाधिकारी ने पत्रकारों के माध्यम से जनपदवासियों को संदेश देते हुए बताया कि यह तीन दिवसीय महोत्सव जनपद की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
श्रद्धा, संस्कृति और पर्यटन को मिलेगी नई पहचान हरिओम पांडे ने बताया कि श्रवण धाम महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा लोककला और परंपराओं का संरक्षण सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करनेका सशक्त माध्यम बनेगा।
व्यापक तैयारियों के साथ होगा ऐतिहासिक आयोजन जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि महोत्सव को भव्य, सुव्य वस्थित एवं यादगार बनाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
महोत्सव में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों का समावेश किया गया है, ताकि हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। देश की नामचीन विभूतियों की होंगी भव्य प्रस्तुतियां महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होंगे
—पद्म अनूप जलोटा: सुप्रसिद्ध भजन गायक, जिनकी भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुति श्रद्धालुओं को भावविभोर करेगी। कुमार विश्वास: प्रख्यात कवि एवं विचारक की उपस्थिति में
आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, जिसमें देशभर से आए कवि ओजस्वी रचनाओं का पाठ करेंगे। अमित दीक्षित (लखनऊ) द्वारा प्रस्तुत भव्य रामलीला, जो भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति को सजीव रूप में प्रस्तुत करेगी।
लोक संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंचमहोत्सव में विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों द्वारा लोकनृत्य एवं लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां होंगी।साथ ही जनपद के स्थानीय कलाकारों एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
आधुनिक तकनीक से सजेगा महोत्सव परिसर श्रवण धाम महोत्सव–2026 में भव्य लाइट एंड साउंड शो अत्याधुनिक लेजर शोके माध्यम से श्रवण धाम की पौराणिक कथाओं और ऐतिहासिक
महत्व को प्रभाव शाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। तमसा आरती, दीपोत्सव और आतिशबाजी बनेगी आकर्षण का केंद्र महोत्सव के दौरान पवित्र तमसा नदी की भव्य आरती,
हजारों दीपों से सुसज्जित दीपोत्सव एवं रंग-बिरंगी आतिशबाजी श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगी। जनकल्याण और विकास का सशक्त मंचयह महोत्सव जनकल्याण एवं जनजागरूकता का भी प्रभावी मंच बनेगा।
महोत्सव परिसर में विभिन्न विभागों के सूचना स्टॉलस्वास्थ्य मेला, कृषि मेलामहिला सशक्तिकरण कार्यक्रमयुवा एवं श्रमिक सम्मेलन, सास–बहू सम्मेलनफूड स्टॉल, झूले एवं मनोरंजन के साधनउपलब्ध रहेंगे।
जनपदवासियों से सहभागिता की अपीलमाननीय सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में श्रवण धाम महोत्सव–2026 में सहभागी बनें और इसे ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि यह महोत्सव अम्बेडकरनगर की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और विकासशील छवि को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने का सुनहरा अवसर है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा महोत्सव कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।




Gamebet3 is alright. Not the flashiest site, but it gets the job done. Decent odds, nothing too crazy. Worth a look if you’re shopping around. gamebet3