Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

टांडा में अकीदत के साथ निकला सातवीं मोहर्रम का जुलूस, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में देर रात सकुशल सम्पन्न हुआ जुलूस में अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़! 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| टांडा अम्बेडकरनगर | टांडा कर्बला के शहीदों की याद में सातवीं मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस बुधवार को नगर क्षेत्र में अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन और अकीदत के साथ निकाला गया।जुलूस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजा सैय्यद मोहम्मद रज़ा कोठी से बरामद हुआ, जो विभिन्न परंपरागत मार्गों से होकर देर रात्रि सकुशल सम्पन्न हुआ।

जुलूस का नेतृत्व राजा सैय्यद काज़िम रज़ा आब्दी मुतवल्ली ने किया। इस अवसर पर अंजुमन हुसैनिया मीरानपुरा रजिस्टर्ड एवं अंजुमन सिपाहे हुसैनी हयातगंज की संयुक्त अंजुमनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।जुलूस में अलम, ताबूत एवं ज़ुल्जनाह की शबीह शामिल रही। राजा मोहम्मद रज़ा इमाम चौक पर नजर-ओ-नियाज़ के बाद जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होता हुआ रौज़ा कब्रिस्तान पहुंचा।

इसके बाद नगर पालिका मार्ग होते हुए चौक अलीबाग स्थित रौज़े पर पहुंचा, जहां अकीदतमंदों ने पुरानी परंपरा के अनुसार ज़ुल्जनाह को दूध और जलेबी खिलाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा अलम व ताबूत की जियारत कर शहीदाने कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।बाद नमाज़-ए-मग़रिब जुलूस सलारगढ़ स्थित मलंग के आस्ताने पर पहुंचा, जहां नज़र-ए-मौला के रूप में शहीदाने कर्बला की याद में खिचड़ा वितरित किया गया।

इसके उपरांत जुलूस अपने परंपरागत मार्गों से होता हुआ ज़ुबैर चौराहे पर पहुंचा, जहां संयुक्त अंजुमनों के सदस्यों द्वारा पारंपरिक जंजीर का मातम, नौहाख्वानी और सीनाज़नी की गई।

इसके बाद जुलूस पुनः राजा सैय्यद मोहम्मद रज़ा कोठी पहुंचा, जहां जंजीर का मातम एवं मजलिस के आयोजन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। जुलूस देर रात्रि में सकुशल सम्पन्न हुआ।

जुलूस के दौरान उपजिलाधिकारी टांडा डॉ. शशिशेखर, क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सिंह, के मार्ग दर्शन में टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, के नेतृत्व में

उपनिरीक्षकों, महिला उपनिरीक्षकों एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रही। पुलिस प्रशासन पूरे समय मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी गई।

बताते चलूं बीते दो वर्षों से मोहर्रम के आयोजनों का संचालन उपजिलाधिकारी डॉ. शशिशेखर, क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी निगरानी में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होता रहा है।

इसी क्रम में इस वर्ष भी सातवीं मोहर्रम का जुलूस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और व्यापक प्रबंधों के बीच देर रात्रि लगभग 01 बजे सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों की सतर्कता तथा पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी से पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही।
जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर स्थानीय नागरिकों, ताज़ियादारों, सामाजिक संगठनों एवं संभ्रांत लोगों ने जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। जुलूस में भारी संख्या में अकीदतमंद जियारत के पहुंचे।
जुलूस में मुख्य रूप से शामिल रहे मुतवल्ली राजा सैय्यद काज़िम रज़ा आब्दी, पूर्व मुतवल्ली राजा सैय्यद जाफर रज़ा परवेज़, सैय्यद आरिफ हसन, सैय्यद रिज़वान हुसैन, सैय्यद शाहिद हसन एडवोकेट,

सैय्यद आलीशान रज़ा आब्दी, सैय्यद अली असगर, सैय्यद आसिफ हसन, सैय्यद दानिश मेंहदी, सैय्यद कामरान रिज़वी, सैय्यद कम्मू हसन, सैय्यद रेहान रज़ा आब्दी, सैय्यद शफी हसन,

सैय्यद शीबू, सैय्यद समर हसन, सैय्यद हसन, सैय्यद सरवर हसन, सैय्यद सईद हसन एडवोकेट, सैय्यद साकिर हसन नम्मू, सैय्यद राशिद हसन, सैय्यद मोहम्मद ज़हीर, सैय्यद आसिम,

इसरार हुसैन, मुन्ना ट्रेलर, सैय्यद कमर हसन जाफरी, साजिद हुसैन, आदि अंजुमन हुसैनिया मीरानापुरा और अंजुमन सिपाहे हुसैनी हयातगंज के सदस्यगण मौजूद रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!