Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त की मौत, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश | 30 मई तक साक्ष्य दे!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus|                        अम्बेडकरनगर | अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों दो मई को चार मासूमों सहित उसकी मां गासिया खातून की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त आमिर पुत्र जान मोहम्मद का ढेर होना और फिर

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत्यु घोषित  के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, 30 मई तक साक्ष्य पेश करने का अपर उपजिलाधिकारी अकबरपुर ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि

मुकदमा अपराध संख्या 286/2026, धारा 103(1), 123 बीएनएस में वांछित/फरार अभियुक्त आमिर पुत्र जान मोहम्मद की 04 मई 2026 को पुलिस मुठभेड़ में मृत्यु हो गई।

घटना का विवरण दिनांक 04.05.2026 को स्थानीय पुलिस व गठित टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें अभियुक्त आमिर घायल हो गया। घायल अभियुक्त व पुलिस कर्मियों को सीएचसी अकबरपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभियुक्त को मृत घोषित कर दिया।

मजिस्ट्रेटी जांच शुरू माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों तथा डीजीपी उ०प्र० के परिपत्र संख्या 22/2017 दिनांक 01-08-2017 के अनुपालन में घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जा रही है।

जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर के अनुमोदन दिनांक 04.05.2026 के क्रम में श्री राजेश कुमार, अपर उपजिलाधिकारी अकबरपुर को धारा 196 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के अंतर्गत जांच अधिकारी नामित किया गया है।

जनता से अपील यदि किसी व्यक्ति के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी, लिखित या मौखिक साक्ष्य हो तो वह दिनांक 30.05.2026 को सायं 5:00 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में अपर उपजिलाधिकारी, अकबरपुर के कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है।

जांच अधिकारी:  राजेश कुमार, अपर उपजिलाधिकारी अकबरपुर साक्ष्य प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 30 मई 2026, सायं 5:00 बजे तक स्थान: अपर उपजिलाधिकारी कार्यालय, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!