Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

खबर का असर : News10plus पर प्रमुखता से प्रकाशित करने पर तत्काल प्रभाव से नगर पालिका प्रशासन ने मोहर्रम जुलूस मार्ग की खामियां कराई दूर!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर| टांडा (अम्बेडकरनगर) News10plus पर प्रमुखता से प्रकाशित की गई खबर पर तत्काल नगर पालिका प्रशासन ने लिया संज्ञान नालियों पर टूटी हुई पटिया बदली गई और मार्ग पर हुए गड्ढों को तत्काल प्रभाव से भर दिया गया।

पीस बैठक में जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, पेयजल, सड़क मरम्मत, नालियों की मरम्मत और सफाई, चूना एवं एंटी लार्वा छिड़काव, नालियों पर पटिया लगाने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए जाते हैं!इसी क्रम में मोहल्ला मीरानपुरा निवासी साजिद हुसैन ने आठवीं मोहर्रम के जुलूस मार्ग पर मौजूद गहरे गड्ढों तथा नालियों पर पटिया न होने की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराया था।

यह मामला News10plus एडिटर एवं प्राइम टीवी के जिला संवाददाता के संज्ञान में आने पर इस पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था जिसका नगर पालिका परिषद टांडा प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए उक्त मार्ग के गढ्ढो को भरवाया! 

नगर पालिका प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से जुलूस मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाया गया, जिससे क्षेत्रवासियों और जुलूस आयोजकों में संतोष देखा गया। व्यवस्थाएं दुरुस्त होने पर मोहल्ला मीरानपुरा के निवासी साजिद हुसैन सहित

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग नगर पालिका परिषद टांडा चेयरमैन अधिशाषी अधिकारी एवं News10plus  एवं प्राइम टीवी की टीम के प्रति

आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाली पत्रकारिता समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती है।

मोहर्रम जैसे संवेदनशील पर्वों पर बेहतर व्यवस्थाएं न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करती हैं बल्कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, — खबर का असर :

News10plus की खबर का प्रशासन ने लिया त्वरित संज्ञान मोहर्रम जुलूस मार्ग हुआ दुरुस्त जुलूस मार्ग के भरें गए गड्ढे नालियों पर लगाई गई पटिया मोहर्रम से पहले बड़ी राहत, News10plus की खबर पर प्रशासन ने तत्काल लिए संज्ञान और व्यवस्था सुनिश्चित हुई!

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!