रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकरनगर ! 17 सितंबर 2025 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश एवं अंबेडकरनगर के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अकबरपुर स्थित पांडा टोला शिवालय में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस दौरान मंत्री ने कस्बे का भ्रमण किया और नदी किनारे से कूड़ा उठाकर डस्टबिन में डालते हुए स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि -“प्रत्येक नागरिक प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने आसपास की सफाई में योगदान दें, तभी हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार कर
पाएंगे।” इसके अलावा टांडा में प्रातः लगातार हो रही बरसात के बीच नगर पालिका परिषद टाण्डा में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान 2025 के तहत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ एवं उपजिलाधिकारी प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अरविंद त्रिपाठी के आदेश पर नगर पालिका जलकल जेई आषीश कुमार चौहान के नेतृत्व नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारीयों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और इसके साथ साथ स्वच्छता अभियान पर जागरूकता रैली निकाली गई।
स्वच्छता शपथ
मौके पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों को मंत्री जी ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ दिलाई। शपथ के मुख्य बिंदु थे— प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना। संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग एवं पुनः उपयोग। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार तथा पेपर/जूट/कपड़े के बैग का उपयोग। अधिक से अधिक वृक्षारोपण। ऊर्जा और पानी का संरक्षण। अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखना।
सेवा पखवाड़ा 2025 17 सितंबर 2 अक्टूबर
मंत्री जी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें – स्वास्थ्य शिविर,सफाई अभियान जनजागरूकता कार्यक्रम
शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना है। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती
विशेष रूप से मनाई जाएगी
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थितियां
मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला
अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता
भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष अकबरपुर चंद्रप्रकाश वर्मा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर श्रीमती बीना सिंह, सहित भाजपा के अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।
निष्कर्ष
यह कार्यक्रम सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं बल्कि जनसहभागिता, पर्यावरण संरक्षण और समाज में स्वच्छता की संस्कृति स्थापित करने का अभियान है।





References:
Lounge 777 einzahlung LeoVegas Willkommensbonus
References:
Vegas casino magnate steve https://jandlfabricating.com