रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर|जनपद के कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अहरिया में सनसनीखेज मामला सामने आया है। 06 मई 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कुल्हाड़ी लेकर महिला को दौड़ा रहा है।
सूचना मिलते ही थाना अकबरपुर व 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गया। जांच में आरोपी की पहचान रंजीत उर्फ शैलेश
निवासी अहरिया थाना अकबरपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से ही थाना अकबरपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 240/2026 का वांछित अभियुक्त है।
आरोप है कि उसने पीड़िता के घर पहुंचकर कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया था।घटना के कुछ समय बाद आरोपी शराब के नशे में थाना अकबरपुर के पास पहुंचा और जेब से सफेद पाउडर निकालकर खा लिया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं सीसीटीवी फुटेज के जरिए भी मामले की गहन जांच की गई। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।




