Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

सड़क सुरक्षा सद्भावना कप: डॉक्टर इलेवन ने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव इलेवन को 61 रनों से हराकर 3-0 से जीती सीरीज, डॉ. विमल बने मैन ऑफ द मैच

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus|                       अम्बेडकरनगर। सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित “सड़क सुरक्षा सद्भावना कप” के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में डॉक्टर इलेवन

ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव इलेवन को 61 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही डॉक्टर इलेवन ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर डॉक्टर इलेवन ने निर्धारित 16 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 172 रनों का विशाल स्कोर खड़ा

किया। टीम की ओर से डॉ. आमोद ने 40 गेंदों पर नाबाद 68 रन और डॉ. विमल ने मात्र 22 गेंदों पर विस्फोटक 58 रनों की पारी खेली। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव इलेवन के लिए प्रशांत सिंह ने 2 विकेट हासिल किए।

173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव इलेवन की पूरी टीम 12.1 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। टीम के लिए प्रतीक ने सर्वाधिक 40 और गौरव ने 32 रन बनाए।

डॉक्टर इलेवन की ओर से गेंदबाजी में डॉ. उत्कर्ष ने 4 और डॉ. विमल ने 3 विकेट चटकाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पुरस्कार वितरण ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए डॉ. विमल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरी सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए

डॉ. आमोद को प्लेयर ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मिला। घातक गेंदबाजी के लिए डॉ. उत्कर्ष सिंह को बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। मैच के दौरान डॉ. एस एम बाकिर और अजय श्रीवास्तव ने कमेंट्री की जिम्मेदारी निभाई।

इस अवसर पर डॉ. जीडी वर्मा, डॉ. चंद्रभान प्रजापति, डॉ. प्रवेश वर्मा, डॉ. साजन विशाल सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!