Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर: खेत में लगे बांस टूटने पर चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष, मारपीट में एक की मौत, तीन हिरासत में

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus| अकबरपुर, अम्बेडकरनगर | 15 मई 2026, शुक्रवार थाना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के ग्राम कोटवा महमदपुर में खेत की जुताई के दौरानमामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पट्टीदार के ट्रैक्टर से खेत में बंधी घेराबंदी की तार टूटने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

इस घटना में छोटे चाचा का पुत्र घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते शुक्रवार शाम करीब 07 के बीच पुलिस को घटना की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच में सामने आया कि गांव निवासी रामजीत अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था।

बगल में उसके छोटे चाचा के पुत्र घनश्याम का खेत है, जिसमें बांस से घेराबंदी की गई थी। जुताई के दौरान बांस टूटने को लेकर घनश्याम, सचिन, व अतुल और रामजीत का आपस में विवाद शुरू हो गया।

और विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीओ सिटी नितीश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर

पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!