Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

जलालपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम ईशा प्रिया व एसपी प्राची सिंह ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर हुआ कई शिकायतों का निस्तारण

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद|अम्बेडकरनगर, 16 मई 2026 माह के दूसरे शनिवार को तहसील जलालपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस

पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने संयुक्त जनसुनवाई की। दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को दोनों अधिकारियों ने गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना।

जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, रास्ता, कब्जा, पेंशन और विद्युत सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं।

कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण जांच कर समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण हो।

किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए।

इसके बाद डीएम और एसपी ने कोतवाली जलालपुर पहुंचकर भी जनसुनवाई की। थाना परिसर में मौजूद फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित पुलिस कर्मियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर एसडीएम जलालपुर, सीओ जलालपुर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जलालपुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!