रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 09 मई 2026 भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित स्व गणना अभियान के तीसरे दिन जनपद में जनसहभागिता का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

नगर पालिका परिषद टांडा पहुंचे और भारत जनगणना 2027 के डिजिटल ऑनलाइन स्वा जनगणना सेल्फ एन्यूमरेशन अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार फक़रे आलम खान, नूर आलम, कृष्णन कुमार कसौधन, रामकुमार सोनी, वरिष्ठ पत्रकार मिन्नातुल्लाह, सुनील शर्मा, श्याम शर्मा वरिष्ठ पत्रकार त्रिगुट दैनिक पांडे, सहित कई अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
साथ ही संगठन के अन्य सदस्य जो मौके पर किसी आवश्यक कार्यों के कारण मौके पर नहीं पहुंच सके हालांकि उन्होंने बाद में संगठन के नेतृत्व में स्व जनगणना सेल्फ एयूमरेशन में सहभागिता दर्ज कराई जिसमें वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद राशिद- सैय्यद, अदनान अहमद सिद्दीकी, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल माबूद, संदीप जयसवाल आदि।
पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया तथा आमजन को भी जनगणना अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।अभियान में युवाओं, खेल स्टेडियम से जुड़े प्रतिभागियों, एनएसएस एवं एनसीसी कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में
लोगों ने स्वयं स्व गणना पोर्टल पर अपना एवं अपने परिवार का विवरण दर्ज कर राष्ट्र निर्माण की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे इस अभियान को निरंतर जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।
विशेष रूप से पत्रकार बंधुओं एवं स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता से अभियान को नई गति मिली है। उनकी जागरूक पहल आम नागरिकों को स्व गणना के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर स्व गणना पोर्टल पर अपना विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।




