Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में चलेगा ‘एक पेड़–माँ के नाम’ महाअभियान, प्रभारी मंत्री करेंगे शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

5 जून को 5.07 लाख पौधरोपण का लक्ष्य, जनभागीदारी से हरित होगा अम्बेडकरनगर

रिपोर्ट:News10plus|एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 04 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर जनपद अम्बेडकरनगर में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल

“एक पेड़–माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री एवं पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर

द्वारा पवित्र श्रवण धाम में पौधरोपण कर किया जाएगा।जनपद में ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।5.07 लाख पौधरोपण का लक्ष्यप्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसी क्रम में जनपद अम्बेडकरनगर को 5,07,000 पौधे रोपित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।विभागवार लक्ष्य इस प्रकार निर्धारित किया गया है—वन विभाग – 57,000 पौधेग्राम्य विकास विभाग – 3,01,000 पौधे पंचायती राज विभाग – 20,000 पौधेकृषि विभाग –

73,000 पौधेउद्यान विभाग – 50,000 पौधेनगर विकास विभाग – 6,000 पौधेसार्वजनिक स्थलों पर होगा व्यापक वृक्षारोपणअमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों के किनारे, नदी एवं नहर तटों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर स्थानीय,

पारंपरिक एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही सभी कार्यक्रमों को पूर्णतः

प्लास्टिक मुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।सीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देशविश्व पर्यावरण दिवस के सफल आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्रभागीय

वनाधिकारी से समन्वय स्थापित कर नर्सरियों से पौधों का समय से उठान सुनिश्चित करने तथा निर्धारित स्थलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को 5 जून को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण कर उसकी जियो-टैगिंग एवं हरीतिमा ऐप पर फोटो अपलोड करने के निर्देश भी दिए।

जनपदवासियों से की अपीलमुख्य विकास अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए

अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा “एक पेड़–माँ के नाम” अभियान को जनआंदोलन बनाकर सफल बनाएं।”एक पेड़ माँ के नाम लगाइए, प्रकृति और मातृत्व दोनों का सम्मान बढ़ाइए।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!