Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर | उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलहरी में लगा निःशुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर, आर.बी.एस.के.  टीम ने सभी बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर | टांडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) टांडा की आरबीएस (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम द्वारा 23 जुलाई 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलहरी, टांडा में निःशुल्क ब्लड ग्रुप जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों का निःशुल्क ब्लड ग्रुप परीक्षण किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना, आवश्यकता पड़ने पर त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
Oplus_16908288

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सईद अख्तर, डॉ. निसार अहमद, एल.टी. पंकज, डॉ. मंगेश एवं डॉ. सादिक सहित RBSK टीम के सदस्य उपस्थित रहे। चिकित्सकों ने बच्चों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

विद्यालय परिवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टांडा की टीम के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!