Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

विश्व पर्यावरण दिवस पर टांडा नगर पालिका का विशेष अभियान, अध्यक्ष शबाना नाज़ व ईओ प्रियंका मिश्रा ने किया वृक्षारोपण!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद सैय्यद| अम्बेडकरनगर (टांडा)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद टांडा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद टांडा की अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ एवं नव नियुक्त अधिशाषी अधिकारी श्रीमती प्रियंका मिश्रा ने संयुक्त रूप से नगर पालिका परिसर एवं पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सभासदों तथा वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधे लगाए और आमजन को भी अधिक से अधिक

वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर नव नियुक्त अधिशाषी अधिकारी श्रीमती प्रियंका मिश्रा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाना है।

गौरतलब है कि लगभग डेढ़ वर्ष बाद नगर पालिका परिषद टांडा को स्थायी अधिशाषी अधिकारी के रूप में श्रीमती प्रियंका मिश्रा की नियुक्ति प्राप्त हुई है, जिससे नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम में सभासद घिसियावन मौर्य, सकील अहमद, अमीचंद, मनु, जुल्फेकार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं नगर पालिका परिषद के कर अधीक्षक शमशाद जुबेर, आशीष कुमार चौहान, जलकल अभियंता

सलमान खान, राजस्व निरीक्षक निशांत पांडेय, कार्यालय अधीक्षक अरशद जमाल, लिपिक नितेश मौर्य, अवर अभियंता (सिविल) हरिश्चंद्र पाठक,

मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद इदरीश, मोहम्मद रब्बानी, मोहम्मद अहमद, परवेज अहमद, महेंद्र कुमार, सफाई नायक कम्प्यूटर ऑपरेटर जयेन्द्र कुमार, एवं सफाई कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत टांडा नगर पालिका ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ और नव नियुक्त ईओ प्रियंका मिश्रा ने किया वृक्षारोपण, नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का लिया संकल्प।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!