Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मुख्य विकास अधिकारी ने जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों का लिया जायजा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

05 से 21 जून तक चलेगा विशेष अभियान, शासन की योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद| म्बेडकरनगर | 04 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार द्वारा 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित किए जाने वाले समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारीआनंद कुमार शुक्ला ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अभियान को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना,

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा सुशासन एवं विकास के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान की गतिविधियों का समयबद्ध एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आयोजित सभी कार्यक्रमों में अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक गतिविधि को जन-केंद्रित, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाया जाए।

शासन की मंशा के अनुरूप “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” की भावना के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने अभियान की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून), विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम (08 से 14 जून), मीडिया संवाद (11 से 14 जून), जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले

(14 से 16 जून), भारत विकसित संकल्प सम्मेलन (16 से 17 जून), विकास प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशाला (18-19 जून), अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपालों के माध्यम से जनशिकायतों का निस्तारण एवं योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को अभियान से जुड़े कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग, व्यापक प्रचार-प्रसार तथा गतिविधियों की फोटोग्राफी एवं रिपोर्टिंग समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने जानकारी दी कि 05 जून को श्रवण धाम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर वृक्षारोपण कर अभियान का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख बिंदु

05 जून से 21 जून तक चलेगा विशेष अभियान,श्रवण धाम में वृक्षारोपण के साथ होगा शुभारंभ, जन-कल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेले और विकास प्रदर्शनी होंगे आयोजित, रात्रि चौपालों में होगा जनसमस्याओं का समाधान, शासन की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर रहेगा विशेष जोर!

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!