उपशीर्षक:
10 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु श्री झारखण्ड महादेव कांवड़िया सेवा मंडल टाण्डा ने उपजिलाधिकारी को और ईओ को सौंपा विस्तृत ज्ञापन!
रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर | टाण्डा श्री झारखण्ड महादेव कांवड़िया सेवा मंडल, टाण्डा द्वारा आगामी 17वीं विशाल श्री झारखण्ड महादेव कांवड़ यात्रा के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर उपजिलाधिकारी टाण्डा को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 अगस्त 2026 (सोमवार) से 17 अगस्त 2026 (सोमवार रात्रि) तक श्री झारखण्ड महादेव मंदिर, छज्जापुर (टाण्डा) से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।

प्रमुख मांगें
एनएचएआई द्वारा महादेव मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढों को भरवाया जाए। टाण्डा नगर के मुख्य मार्गों की साफ-सफाई, चूना छिड़काव एवं सौंदर्यीकरण कराया जाए।

झारखण्ड महादेव मंदिर एवं नगर के प्रमुख चौराहों पर स्वागत द्वार एवं संकेतक (साइन बोर्ड) लगाए जाएं। शिविर स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मंदिर परिसर में सोलर लाइट, अतिरिक्त पेयजल टैंक एवं मोबाइल शौचालय उपलब्ध कराए जाएं। श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिक चिकित्सा शिविर, चिकित्सक, कंपाउंडर एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था रहे।
सर्पदंश एवं कुत्ता काटने से संबंधित जीवनरक्षक इंजेक्शन सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाएं। 10 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान किया जाए।
विद्युत लाइनों से संपर्क में आने वाली पेड़ों की टहनियों की समय रहते छंटाई कराई जाए। शिविर स्थल पर करंट से बचाव हेतु सभी खंभों पर सुरक्षा कवच (प्लास्टिक कवर) लगाया जाए। शिवभक्तों एवं कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस एवं स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन से अनुरोध किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया जाए।
श्री झारखण्ड महादेव कांवड़िया सेवा मंडल, टाण्डा ने प्रशासन से श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने की अपेक्षा व्यक्त की है, जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके।
17वीं विशाल श्री झारखण्ड महादेव कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, प्रकाश, चिकित्सा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर श्री झारखण्ड महादेव कांवड़िया सेवा मंडल, टाण्डा ने उपजिलाधिकारी को 18 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रशासन से समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की गई।




