Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी टांडा का हरित संकल्प: शपथ, प्रभात फेरी और वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद|  टांडा, अम्बेडकरनगर | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनटीपीसी टांडा में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन कियागया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बालिका सशक्तिकरण अभियान ( जेम ) की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण शपथ ग्रहण समारोह से हुआ।

एनटीपीसी टांडा के कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा ने अधिकारियों, कर्मचारियों एव जेम की बालिकाओं को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा सतत विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई।इसके पश्चात जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें एनटीपीसी लिमिटेड के उत्तर एवं दक्षिणी क्षेत्र मुख्यालय के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सूर्य नारायण पाणिग्राही, वरिष्ठ अधिकारियों,

कर्मचारियों एवं GEM की बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभात फेरी के माध्यम से स्वच्छता, हरित जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।कार्यक्रम के अगले चरण में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी

प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय श्री मयंक सक्सेना, अपर महाप्रबंधक (पी एंड एस एवं पर्यावरण विभाग के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने जैव विविधता संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं

सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस प्रेरणादायी कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण का सशक्त संदेश दिया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!