रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 06 मई 2026 (बुधवार) उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने जनपद की सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में: साफ-सफाई व्यवस्था सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई व रंगाई-पुताई प्रकाश व्यवस्था शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

टांडा नगर पालिका में प्रशासनिक बदलाव, बुधवार, 06 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए: नगर पालिका परिषद टांडा के प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नीरज कुमार गौतम के स्थान पर
नगर पालिका परिषद अकबरपुर की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह को टांडा नगर पालिका का भी प्रभार दिया गया है, टांडा की नई अधिशाषी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

एसडीएम टांडा डॉ शशिशेखर और अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ नगर क्षेत्र में स्थित समस्त सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया।

स्मार्ट और स्वच्छ शहर की दिशा में प्रयास एसडीएम टांडा डॉ. शशिशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री का लक्ष्य है: स्वच्छ और सुंदर शहर बनाना और बेहतर व्यवस्था, और राहगीरों के लिए

कार्यभार संभालते ही बीना सिंह ने स्पष्ट कहा:
साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल व्यवस्था में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, नगर की वाटर सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए, बरसात से पहले सभी नालों और नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए


जीरो टॉलरेंस नीति लागू
बीना सिंह ने दोहराया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत: नगरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी जनसमस्या को जमीन स्तर पर निपटाना प्राथमिकता है।




