रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने एक ज़रूरतमंद राजभर परिवार की बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान कर मानवता का संदेश दिया।
अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नेवतरिया मुस्तफाबाद, पोस्ट मुबारकपुर डैयाडीह निवासी सभाजीत राजभर की पुत्री कुमारी नीलम राजभर के विवाह में आर्थिक कठिनाइयों की जानकारी मिलने पर विवेक मौर्य ने भाई धर्म निभाते हुए एक जरूरतमंद बेटी के हाथ पीले करवाने में परिवार की हरसंभव मदद।
नारायण फ़ाउंडेशन की ओर से बिटिया नीलम राजभर को दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली गृहउपयोगी वस्तुएँ उपहार स्वरूप भेंट की गईं। इनमें बेड, सिंगारदान, पंखा, बक्सा, रजाई, तकिया, गद्दा, कुर्सी, मेज, प्रेस, मिक्सर, चादर एवं बाथरूम सेट शामिल रहे।
संस्था द्वारा दी गई इस सहायता से परिवार के चेहरे पर खुशी लौट आई।बताया गया कि नीलम राजभर का विवाह ग्राम रामपुर, पोस्ट जयसिंहपुर निवासी अजय राय के साथ तय हुआ है। परिजनों द्वारा सहायता की गुहार लगाए जाने पर विवेक मौर्य ने तुरंत सहयोग उपलब्ध कराया और आश्वासन दिया कि
क्षेत्र की किसी भी गरीब बहन-बेटी के विवाह में आर्थिक अभाव बाधा नहीं बनने दिया जाएगा।नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा अब तक अपने व्यक्तिगत प्रयासों से 95 से अधिक बहन-बेटियों की शादी में गृहउपयोगी सामग्री एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।
इससे पहले भी उनके नेतृत्व में अकबरपुर में 21 गरीब बहनों का सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह संपन्न कराया गया था, जिसमें सभी नवविवाहित जोड़ों को घरेलू सामान व ज़रूरी उपहार भेंट किए गए थे।नारायण फ़ाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रही है।
प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान बाहरी जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क भोजन, ठहरने और परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने की व्यवस्था भी संस्था की विशेष पहचान बन चुकी है।इसके अलावा संस्था द्वारा प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत पूरे जिले में 25 हजार जूट बैग वितरित किए जा रहे हैं।
भीषण गर्मी में जरूरतमंदों को 1100 बड़े छातों का वितरण भी चर्चा का विषय रहा।नारायण फ़ाउंडेशन का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब छात्र शिक्षा से वंचित न रहे, किसी बहन-बेटी की शादी आर्थिक अभाव में न रुके और समाज में स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ती रहे।




