रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद) अम्बेडकरनगर (टाण्डा)। बुनकर नगरी में बिजली विभाग पर बुनकरों ने लगया गम्भीर आरोप बुनकर बिजली उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली विभाग की चेकिंग टीम लगातार बुनकरों पर मनमानी और उत्पीड़न कर रही है!
जिसके विरोध में आज शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को जमकर हंगामा हुआ। जहां हम आपको बता दें आरोप है कि बिजली विभाग के लोग अलीगंज क्षेत्र में बिना किसी पूर्व नोटिस के कनेक्शन काटने, विजिलेंस टीम की अचानक छापेमारी और भारी-भरकम जुर्माना थोपे जाने का लगाया गया गम्भीर आरोप!
जिसको लेकर स्थानीय बुनकर बेहद आक्रोशित थे।बुनकरों की इस बड़ी समस्या की गूंज तब और तेज हो गई, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा खुद मैदान में उतर आए।
जुमे की नमाज के बाद मुमताजगंज पहुंचे विधायक ने पहले पीड़ित बुनकरों की पूरी बात सुनी और फिर विभागीय अधिकारियों को तुरंत मौके पर बुलाने की मांग की। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कोई जिम्मेदार अफसर नहीं पहुंचा, तो
टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा समर्थकों के संग बैठे धरने पर।
विधायक के धरने पर बैठते ही बिजली महकमे में हड़कंप मच गया। और बिजली विभाग के उच्च अधिकारी धरने के पास पहुंचे और विधायक व बुनकर प्रतिनिधियों से वार्ता की।
काफी देर चली बातचीत के बाद अधिकारियों ने बुनकरों की मांगों पर सहमति जताते हुए भरोसा दिलाया कि किसी भी उपभोक्ता या बुनकर का बेवजह उत्पीड़न नहीं होगा।कटे हुए बिजली कनेक्शनों को तत्काल जोड़ा जाएगा।
जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों की गैरमौजूदगी में कोई मनमानी जांच नहीं होगी।
संविदा अथवा ठेका कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं से किसी भी तरह की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिकारियों के आश्वासन और कटे कनेक्शनों की बहाली के बाद विधायक ने बुनकरों के साथ सहमति बनाकर धरना समाप्त करने का ऐलान किया।
टांडा विधायक के साथ धरने पर मौजूद रहे सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आमिर सिद्दीकी,
जिला अध्यक्ष सैय्यद कसीम अशरफ, ज़फर हयात अंसारी, रघुनाथ यादव, जिया अंसारी, समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी सैय्यद अली ग्राम अरसावां, मोहम्मद सईद, इसरार अहमद, सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और बुनकर समेत सैकड़ों की संख्या में लोग डटे रहे।




