Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक: सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने दिए सख्त निर्देश, स्वच्छता कार्यों में नहीं चलेगी लापरवाही

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न, ओडीएफ प्लस, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक मुक्त ग्रामों पर विशेष जोर

रिपोर्ट:News10plusएडिटर: मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर | 30 जुलाई 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)

की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, लंबित आवेदनों के सत्यापन एवं स्वीकृति, वित्तीय प्रगति, सामुदायिक शौचालयों के संचालन एवं रखरखाव, ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, रिसोर्स रिकवरी सेंटर (RRC), कचरा संग्रहण वाहनों के संचालन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन के सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित सत्यापन एवं स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाने, सामुदायिक शौचालयों का नियमित संचालन बनाए रखने, ओडीएफ प्लस ग्रामों की गुणवत्ता कायम रखने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी का सशक्त अभियान है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जाए तथा कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही “मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी” अभियान को जन-जन तक पहुंचाते हुए अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

सीडीओ ने सभी विकास खंडों में स्वच्छता कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित ग्रामों के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में ब्लॉक प्रशासक कटेहरी एवं बसखारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से जुड़े संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!