रिपोर्ट:News10plus| अम्बेडकरनगर|जनपद के थाना कोतवाली टांडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त सौरभ कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पीएनबी मेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी अयोध्या में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), क्षेत्राधिकारी टांडा एवं प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में
पुलिस टीम ने अभियुक्त को थाना कोतवाली टांडा गेट के बाहर से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी सौरभ कुमार पाण्डेय पुत्र स्व० संजय पाण्डेय निवासी इकोना, जनपद देवरिया के विरुद्ध थाना को0 टांडा में
मु0अ0सं0 31/26, 35/26, 36/26, 41/26 एवं 50/26 के तहत धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)
बीएनएस में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक श्रीचन्द्र यादव व थाना कोतवाली टांडा पुलिस टीम शामिल रही।




