रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकर नगर ! के टांडा में जायसवाल समाज द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों को संगठित बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर मदद करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में अतरौलिया चेयरमैन सुभाष जायसवाल, गोसाईगंज चेयरमैन श्रीमती विजयलक्ष्मी जायसवाल,
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष निखिल जायसवाल और अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र प्रभारी अटल जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंकित, शिवांश और सक्षम जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने सर्वप्रथम सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात संरक्षक दल के आंनद आर्या, नंदलाल,
राजेंद्र,राम भारत,राजेंद्र उर्फ़ मुन्ना सहित वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अपने भाषण की शुरुआत करते ही सबसे पहले संगठन के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे यहां पर आने का निमंत्रण दिया
इसके लिए मैं आप लोगों को दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कहा कि मैं आपसे निवेदन के साथ कह रहा हूं कि समाज के लोगों का हमेशा ऐसे ही संगठित बनाकर रक्खें।
भारी भीड़ को देख गदगद हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं आप सभी को यह आश्वासन देते हुए कह रहा हूं कि आप सभी को कभी भी किसी तरह की कोई भी समस्या हो तो नि:संकोच हमें सूचित करें
आपका यह भाई बेटा सदैव पूरी तत्परता के साथ साथ के साथ खड़ा मिलेगा। इसी कड़ी में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र प्रभारी अटल जायसवाल ने भी संगठन के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया
और कहा कि अपना समाज दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है महिलाओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रसन्न होकर कहा कि समाज के लोगों को संगठित करने में मातृशक्ति का ज्यादा योगदान होने वाला है। उन्होंने भी किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर हर तरीके से मदद करने का आश्वासन दिया।
अतरौलिया चेयरमैन ने भी समाज के लोगों को एकजुट रहने की बात कही और कहा कि हर वक्त जरूरत पर मैं सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा मिलूंगा। चेयरमैन गोसाईगंज श्रीमती विजयलक्ष्मी एवं समाजवादी पार्टी के छात्र सभा जिलाध्यक्ष निखिल जायसवाल ने भी समाज के प्रति लोगों को संगठित रहने की अपील किया
एवं हर वक्त जरूरत पर साथ देने का वादा किया। कार्यक्रम में आदित्य,आरोही,श्रेष्ठ,सानवी, छवि, लक्ष्य एवं अथर्व जायसवाल सहित दो दर्जन से अधिक छोटे-छोटे बच्चों ने मन मोह लेने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के समक्ष पेश किया जिससे खुश होकर सभी बच्चों को संगठन द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अंकित,शिवांश एवं सक्षम जायसवाल ने किया। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए दीपू, अभिजीत,योगेश,कृष्ण मोहन,सतीश, भाजपा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल,पवित्र नारायण,
अविनाश,जितेंद्र,एवं मीडिया प्रभारी संदीप सहित तमाम लोगों का योगदान रहा। कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठजन भारत भूषण, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, विजय, संतोष, विक्रम, प्रभात, भगवती, विजय एवं बंटी जायसवाल सहित तमाम लोगों ने भाग लिया।





Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.com/en-ZA/register-person?ref=B4EPR6J0