Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

“अकबरपुर और टांडा नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह का तबादला, गोपीगंज में संभालेंगी नई जिम्मेदारी” टांडा नगर पालिका की नई अधिशाषी प्रियंका मिश्रा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद सैय्यद| “अकबरपुर और टांडा नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह का तबादला, गोपीगंज में संभालेंगी नई जिम्मेदारी” टांडा नगर पालिका की नई अधिशाषी प्रियंका मिश्रा! 

अम्बेडकरनगर। नगर निकाय निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका परिषद अकबरपुर (अम्बेडकरनगर) में तैनात अधिशाषी अधिकारी श्रीमती बीना सिंह का जनहित एवं शासकीय कार्यहित में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है।

उन्हें नगर पालिका परिषद गोपीगंज, संत रविदास नगर/भदोही के रिक्त पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगरीय निकाय निदेशालय, लखनऊ से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार श्रीमती बीना सिंह को अपने वर्तमान पद से कार्यमुक्त करते हुए नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत शासन एवं निदेशालय को इसकी सूचना उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है।

 

निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि आदेश की अवहेलना को अनुशासनहीनता माना जाएगा तथा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 

बीना सिंह के कार्यकाल में नगर पालिका परिषद अकबरपुर में विभिन्न विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिली थी। उनके स्थानांतरण की सूचना के बाद नगर निकाय प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

नगर विकास विभाग द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव नगर विकास, मंडलायुक्त अयोध्या, जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर एवं संत रविदास नगर, संबंधित नगर पालिकाओं तथा अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

प्रमुख बिंदु अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह का हुआ स्थानांतरण, अकबरपुर और टांडा नगर पालिका से गोपीगंज नगर पालिका में मिली तैनाती!

जनहित एवं शासकीय कार्यहित में जारी हुआ आदेश तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश आदेश उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

“अकबरपुर और टांडा नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह का तबादला, गोपीगंज में संभालेंगी नई जिम्मेदारी”

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!