रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 23 जून 2026 जनपद में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्थानों में स्थापित फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट गेट, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे तथा अन्य सुरक्षा संसाधनों का गहन परीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति का भी जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संस्थान संचालकों को निर्देशित किया कि सभी अग्निशमन उपकरण सदैव कार्यशील अवस्था में रहें, आपातकालीन निकास मार्ग पूरी तरह अवरोधमुक्त हों तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही संस्थानों को सुरक्षा व्यवस्थाओं का नियमित परीक्षण एवं रखरखाव करने के निर्देश भी दिए गए।
प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे संयुक्त निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे, ताकि जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
छात्र सुरक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम-एसपी ने कोचिंग व लाइब्रेरी का किया औचक निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा मानकों की हुई जांच, डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह मैदान में
विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि: कोचिंग संस्थानों में डीएम-एसपी का संयुक्त निरीक्षण, कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में सुरक्षा व्यवस्था परखने निकले डीएम-एसपी, दिए कड़े निर्देश!




