Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

डीएम ईशा प्रिया की पहल: वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण को लेकर चलेगा जनजागरूकता अभियान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

15 मई को अम्बेडकरनगर की सभी 899 ग्राम पंचायतों में लगेगी “ग्रीन चौपाल”

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 13 मई 2026 जनपद में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में प्रशासन ने बड़ी पहल की है।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देशन में आगामी 15 मई 2026 को जनपद की सभी 899 ग्राम पंचायतों में एक साथ “ग्रीन चौपाल” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 09 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगा।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु तथा प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि “ग्रीन चौपाल” को केवल सरकारी कार्यक्रम न बनाकर जनसहभागिता आधारित व्यापक पर्यावरणीय अभियान के रूप में संचालित किया जाए।

डीएम ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से होगी। आगामी महाअभियान के तहत प्रत्येक परिवार को पाँच-पाँच पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।

साथ ही ग्रामीणों को पौधों के वैज्ञानिक रोपण, नियमित देखभाल और संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जाएगा, ताकि यह पहल लंबे समय तक हरित वातावरण के निर्माण में सहायक बन सके।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौपाल के माध्यम से जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, स्वच्छता, सूखे और गीले कचरे के पृथक प्रबंधन, गो-संरक्षण, पर्यावरण अनुकूल

जीवनशैली तथा पेट्रोल-डीजल की बचत जैसे विषयों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही ग्रीन परिवहन को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि “ग्रीन चौपाल” जनपद में स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक अभियान साबित होना चाहिए।

बैठक में समस्त विभागों के नोडल अधिकारी, उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!