Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर पुलिस की बड़ी साइबर कार्रवाई, साइबर फ्रॉड में संलिप्त 1772 मोबाइल नंबर कराए गए बंद!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus|                            अम्बेडकरनगर|थाना साइबर क्राइम दिनांक : 13 मई 2026 प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टांडाके मार्गदर्शन में साइबर क्राइम पुलिस थाना अम्बेडकरनगर द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 01 अप्रैल 2025 से 13 मई 2026 तक प्राप्त साइबर शिकायतों की जांच के दौरान संदिग्ध श्रेणी में पाए गए देशभर के कुल 1772 मोबाइल नंबरों को सत्यापन उपरांत बंद कराया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

साइबर सुरक्षा संदेश

सोशल मीडिया या फोन कॉल के माध्यम से मिलने वाले हैंड रिटेन जॉब, पेंसिल पैकिंग, वर्क फ्रॉम होम, टास्क पूरा कर पैसे कमाने जैसे लुभावने ऑफर्स से सावधान रहें। ऐसे ऑफर्स साइबर ठगी का माध्यम हो सकते हैं।

अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। यदि खाते से धोखाधड़ीपूर्वक धन निकासी हो जाए तो तुरंत

हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें

अथवा National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें, शिकायत संख्या के साथ अपने नजदीकी थाने से संपर्क करें। पुलिस टीम : प्रभारी निरीक्षक रन्धा सिंह यादव मय साइबर थाना टीम

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!