रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकरनगर में श्रवण क्षेत्र धाम को आधुनिक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला के साथ
विभिन्न पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और कार्यदाई संस्था के सहायक परियोजना प्रबंधक को कड़ी चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण किया जाए और नियमित कार्य स्थल का निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कार्यदाई संस्था द्वारा
कार्यों में अपेक्षित गति नहीं लाई गई तो कार्यदाई संस्था को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रवण क्षेत्र धाम में स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण कराने के लिए खंड विकास अधिकारी कटेहरी को निर्देशित किया।
उन्होंने निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में शौचालय का कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और गेस्ट हाउस में आकर्षक एवं अच्छी गुणवत्ता के टाइल्स/मार्बल, अन्य समस्त निर्माण सामग्रियों को लगाए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम जी का मंदिर बन जाने के उपरांत अंबेडकरनगर में स्थित पवित्र एवं पौराणिक श्रवण क्षेत्र धाम में आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों की संख्या में बड़ी संख्या में वृद्धि हुई है।
उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार संपूर्ण श्रवण क्षेत्र धाम परिसर का धार्मिक पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित करने के लिए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी/जिला पर्यटन अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।





I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.info/id/register?ref=UM6SMJM3
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. binance US-registrera