रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद – अम्बेडकरनगर ! के मध्यांचल विद्युत वितरण खण्ड टांडा के नवागत अवर अभियंता के.के. तिवारी के नेतृत्व में विद्युत विभाग के बुनकर जेई विकास नाविक, टीजीटू विवेक यादव एवं बिजली विभाग की टीम ने टांडा नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बिजली बकाया बिल, बिजली चोरी, ओवर लोड और कटिया कनेक्शन की रोकथाम करना था। चेकिंग अभियान के दौरान की गई कार्रवाई टांडा नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में घंटों चेकिंग अभियान चलाया गया,
जिनमें अलीमुद्दीनपर, नेपुरा, सिकंद्राबाद और मीरानपुर शामिल हैं। इस दौरान 08 से 10 लोगों के कनेक्शन भी काटे गए जिन्होंने अपना बिजली बिल नहीं जमा किया था। अवर अभियंता के.के. तिवारी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है।
कि वे समय से अपना बकाया बिजली बिल जमा करें, अन्यथा कि दशा में उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
बिजली बिल जमा करने के लिए ऑनलाइन विकल्प
आप अपने बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप निम्नलिखित विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं¹ ²:
UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। वेबसाइट या ऐप पर जाएं और बिजली बिल भुगतान के विकल्प का चयन करें।
अपने बिजली बिल का भुगतान करने के लिए विभिन्न भुगतान विकल्पों का उपयोग करें, जैसे कि क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI आदि।
नियमित समय पूरा होने पर बिजली बिल का भुगतान करें और लाभ उठाए आपका बिजली कनेक्शन नहीं कटेगा। आपको बिजली चोरी और ओवरलोड से बचने में मदद मिलेगी। आपका बिजली बिल समय पर जमा होगा और आपको किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे नवागत अवर अभियंता के.के. तिवारी, बुनकर अभियंता विकास नाविक, टीजीटू विवेक यादव, सहित बिजली विभाग के समस्त लाइनमैन उपस्थित रहें।
नवागत अवर अभियंता के.के. तिवारी ने कहा चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य बिजली बकाया बिल जमा करवाना ओवर लोड की चेकिंग बाइपास, बिजली चोरी, जिसके सम्बन्ध में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जिसमें कुल लगभग 8 से 10 बकायदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। साथ ही उन्होंने नगर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से अपील भी किया है की समय से अपना बकाया बिजली बिल का भुगतान सुनिश्चित करने अन्यथा की दशा में उन सभी बकाएदारों के बिजली कनेक्शन को काट दिया जाएगा।





Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.