रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद – अम्बेडकरनगर ! उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने शुरू की 24×7 व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने नागरिकों की सुविधा और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए
एक अग्रणी डिजिटल पहल के तहत व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट सेवा शुरू की है। यह सेवा 24×7 उपलब्ध है और आम जनता को परिवहन से संबंधित सेवाएं एवं जानकारी सीधे उनके मोबाइल फोन पर प्रदान करती है।
व्हाट्सएप चैटबॉट की प्रमुख विशेषताएं 24×7 आवश्यक सेवाएं: व्हाट्सएप जैसे व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले प्लेटफॉर्म पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध। वाहन और
सारथी सेवाओं का प्रत्यक्ष एकीकरण: वाहन संबंधित जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस सेवाएं, आवेदन की स्थिति की ट्रैकिंग, और चालान से संबंधित जानकारी प्राप्त करना।
आम सवालों के लिए चरणबद्ध मार्गदर्शन: ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, स्वामित्व का हस्तांतरण, और रोड टैक्स भुगतान जैसी सेवाएं।
नागरिकों के लिए लाभ
आरटीओ कार्यालयों के अनावश्यक दौरे की आवश्यकता समाप्त: वास्तविक समय में प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध।
बहुभाषी सुविधा: हर वर्ग के लिए उपयोग में आसान।
त्वरित उत्तर एवं समाधान: देरी और कागजी कार्यवाही में कमी। उपयोग कैसे करें 1. अपने फोन में 8005441222 नंबर सेव करें।
2. व्हाट्सएप पर “Hi” लिखकर भेजें। 3. सेवा तुरंत आरंभ हो जाएगी। नागरिकों की सुविधा और ई-गवर्नेस की बढ़ावा देने की दिशा में एक अग्रणी डिजिटल पहल के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने
व्हाट्सएप आधारित चैटबीट सेवा 8005441222 नंबर पर शुरू की है। यह उपयोगकर्ता अनुकूल सेवा 24X7 उपलब्ध है और आम जनता को परिवहन से संबंधित सेवाएं एवं जानकारी सीधे उनके मोबाइल फोन पर प्रदान करती है।
यह पहल माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय परिवहन मंत्री के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप शुरू की गई है, जिन्होंने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि सरकारी सेवाएं नागरिकों के लिए सहज,
पारदर्शी एवं उनके दरवाजे तक सुलभ होनी चाहिए। यह व्हाट्सएप पैटबीट इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. जो तकनीक के माध्यम से नागरिकों और सरकारी सेवाओं के चीच की दूरी को कम करता है।
व्हाट्सएप चैटबॉट की प्रमुख विशेषताए :
(क) व्हाट्सएप जैसे व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले प्लेटफॉर्म पर 24X7 आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता। (ख) वाहन और सारथी सेवाओं का प्रत्यक्ष एकीकरण जिनके माध्यम से
(ग) वाहन पातीकरण से संबंधित जानकारी।
(घ) ड्राइविंग लाइसेंस सेवाएं। (ङ) आवेदन की स्थिति की ट्रैकिंग। (घ) चालान से संबंधित जानकारी तत्काल प्राप्त करना,
जैसे-भुगतान लिक और कानूनी प्रावधान।
(छ) आम सवालों के लिए चरणबद्ध मार्गदर्शन (ज) ड्राइविंग लाइसेस का नवीनीकरण। (9) स्वामित्व का हस्तांतरण।
(ञ) रोड टैक्स भुगतान। नागरिकों के लिए लाभ
(अ) आरटीओ कार्यालयों के अनावश्यक दौरे की आवश्यकता समाप्त। (आ) वास्तविक समय में प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध।
(इ) बहुभाषी सुविधाः जिससे हर वर्ग के लिए उपयोग में आसान। (ई) त्वरित उत्तर एवं समाधान, जिससे देरी और कागजी कार्यवाही में कमी।
यह व्हाट्सएप चैटबॉट नागरिक कल्याण के लिए तकनीक के उपयोग को दर्शाता है। यह विभाग को आम जनता के और करीचं लाता है तथा पारदर्शी, प्रभावी और उत्तरदायी शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
उपयोग कैसे करें:
अपने फोन में 8005441222 नंबर सेव करें और व्हाट्सएप पर “Hi” लिखकर भेजें। सेवा तुरंत आरंभ हो
जाएगी। यह चैटबॉट उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिटल परिवर्तन और घर-घर सेवाएं
पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयासों का प्रतीक है. जिससे हर नागरिक को स्मार्ट गवर्नेस के माध्यम से सशक्त बनाया जा सके। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अम्बेडकर नगर। कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय, अम्बेडकर नगर