रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| अम्बेडकरनगर (टांडा) जनपद के थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुहिया में नदी के किनारे पानी में एक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 16 जून 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम दुहिया में नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है।

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, उप-निरीक्षक पंकज सरोज और महिला कांस्टेबल उन्नति यादव के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों और आस-पास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद ग्राम दुहिया निवासी
लालजी यादव पुत्र स्वर्गीय अजोर यादव की सूचना पर पुलिस ने पंचों की उपस्थिति में नियमानुसार पंचायतनामा की विधिक कार्रवाई पूरी की। शव को आवश्यक पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया गया है।
कहीं अन्यत्र से बहकर आने की आशंका
शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह करीब एक सप्ताह पुराना है और कहीं अन्य स्थान से नदी के तेज बहाव में बहकर यहाँ आया है।
अज्ञात शव होने के कारण नियमानुसार अगले 72 घंटों के लिए इसे मोर्चरी हाउस, पीजीआई सदरपुर जनपद अम्बेडकरनगर में सुरक्षित रखवाया गया है ताकि परिजन इसकी पहचान कर सकें।
महिला का हुलिया और पहनावा: पोशाक: हरे रंग का सलवार-सूट, आभूषण व अन्य: बाएं हाथ की अनामिका उंगली में सफेद धातु (चांदी) की अंगूठी, नाक में पीली धातु (सोना) की नथ और गले में काले रंग का धागा।
पुलिस प्रशासन की अपील (संपर्क सूत्र):
यदि किसी भी व्यक्ति को इस हुलिए या पहनावे की महिला के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तत्काल नीचे दिए गए सरकारी नंबरों पर सूचित करने का कष्ट करें:
पुलिस अधीक्षक (SP) अम्बेडकरनगर: मोबाइल नंबर 9454400245 अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) (पश्चिमी): मोबाइल नंबर 9454401006 क्षेत्राधिकारी (CO) टांडा: मोबाइल नंबर 9454401384 प्रभारी निरीक्षक, टांडा: मोबाइल नंबर 9454402878




