पुलिस की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणो का गुस्सा?…बड़ी संख्या में टांडा सीओ दफ्तर पहुंची खैरा महुवारी की महिलाएं और पुरुष…
अम्बेडकर नगर। थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा मौहुवारी, तहसील टांडा में दबंगई और मारपीट जैसी सनसनीखेज घटना सामने आई। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है।
कि बीते 28 दिसंबर 2025 की शाम लगभग समय 5 बजे, के आसपास गांव के ही आशाराम पुत्र छोकुन तथा उसके पुत्र मोनू और सोनू ने लगभग 06 अन्य बाहरी लोगों को बुलाकर गोलबंद हमला किया, जिसमें कुल 09 लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
साथ ही आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित लालचंद्र पुत्र भगौती दीन, आशा देवी, व उनकी बहन पार्वती, और प्रेमचंद व उनके बड़े भाई फूलचंद को घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से
बेरहमी से पीटने का गम्भीर आरोप लगाया है। इस हमले में लालचंद्र, आशा देवी और पार्वती को गम्भीर चोटें आने का भी आरोप है। वहीं पीड़ितों ने इसे जानलेवा हमला बताते हुए
पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है, – पीड़ित परिवार का कहना है कि इस संबंध में थाना इब्राहिमपुर में लिखित तहरीर दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो गए।
न्याय की गुहार लेकर सीओ कार्यालय पहुंचे ग्रामीण पुरूष व महिलाएं जहां हम आपको बता दें लगभग दो दर्जन से अधिक ग्रामीण महिलाएं और पुरुष ट्रैक्टर व अन्य वाहनों से टांडा सीओ कार्यालय पहुंचें
पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोशित ग्राम महुवारी के ग्रामीणों में शामिल लोगों में कुछ लोगों के नाम भगौती दीन, मिथुन , सियाराम, रामनरेश , सुरेंद्र, राधेश्याम,
मुन्ना सिंह, विकाश सिंह , गोविंद लाल, रामसुंदर, सुमित सिंह, और बड़ी संख्या में महिलाएं पीड़ित परिवार के साथ टांडा तहसील स्थित क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय पहुंचे और न्याय की मांग की।
पीड़ित परिवार के अनुसार, सीओ टांडा शुभम कुमार सिंह ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं पीड़ित परिजनों ने जमीन हड़पने की साजिश में विपक्षी द्वारा लालचंद्र को झूठे आरोपों में फंसाने का दावा किया है।
पीड़ितों का गंभीर आरोप है कि विपक्षी उनकी जमीन हड़पने की नीयत से लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। लालचंद्र पर अलग-अलग महिलाओं को आगे कर झूठे और फर्जी आरोप लगवाने की कोशिश की जा रही है, साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।
जिससे पीड़ित परिवार डर के साए में जी रहा है, घटना के बाद से पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है और किसी अनहोनी की आशंका जता रहा है। पीड़ितों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार सिंह ने मामला संज्ञान में लिया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ताओ के जाने के कुछ ही देर बाद
इब्राहिमपुर थाना अध्यक्ष टांडा पहुंचे साथ ही बताते चलें शिकायत पर क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच हेतु पुलिस टीम को ग्राम खैरा मौहुवारी में
जांच के लिए भेजा और टीम ने गांव में पहुंकर जांच पड़ताल किया। बहरहाल अब यह देखना बाकी है कि इस मामले को इब्राहिमपुर पुलिस किस नज़र से देखती है ग्रामीणों की नजर इब्राहिमपुर पुलिस पर टिकी हैं?….




Alright peeps, 69vnvvip caught my attention. Checking it out now. See for yourself if you like 69vnvvip.