Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकर नगर: डॉक्टरों का कमाल, 18 माह के मासूम की नाक-गले में 20 दिन से फंसा टूथब्रश सफल ऑपरेशन से निकाला!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद|अम्बेडकर नगर। महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग ने एक दुर्लभ और जटिल सर्जरी को अंजाम देकर 18 माह के मासूम को नया जीवन दिया है। बच्चे के नासोफैरिंक्स, यानी नाक और गले के बीच के हिस्से में पिछले 20 दिनों से टूथब्रश फंसा हुआ था।लंबे समय तक फंसे रहने के कारण टूथब्रश के चारों ओर ग्रैनुलेशन टिश्यू बन गया था, जिससे इसे निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया था। किसी भी चूक से बच्चे की जान को खतरा हो सकता था।

ईएनटी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. प्रमोद यादव के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने यह जोखिम भरा ऑपरेशन किया। इस टीम में एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. संदीप यादव, डॉ. मिनाली और डॉ. सुदीप भी शामिल रहे। टीमवर्क और विशेषज्ञता के दम पर डॉक्टरों ने सावधानीपूर्वक टूथब्रश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।ऑपरेशन के सफल होते ही अस्पताल में खुशी की लहर दौड़ गई। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा,

“यह मेडिकल कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि है। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण व मेहनत से ही मासूम की जान बचाई जा सकी। यह टीमवर्क की मिसाल है।”

अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश: डॉक्टरों ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों को टूथब्रश, सिक्के, बैटरी जैसी चीजों से दूर रखें। ऐसी वस्तुएं निगलने या फंसने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!