Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, मिशन-2027 को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने लिया सत्ता वापसी का संकल्प

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

टांडा में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में केक काटा गया, वृक्षारोपण हुआ और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

रिपोर्ट:News10plus|                         अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर जनपद अम्बेडकरनगर की तहसील टांडा क्षेत्र के पुंथर में स्थित नेशनल हाईवे के निकट मौर्या स्टेट मैरेज लॉन में भव्य कार्यक्रम का आयोजित हुआ।कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया।कार्यक्रम के दौरान मिशन-2027 को लेकर विशेष रणनीतिक चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश मेंपुनः सरकार बनाई जाएगी। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने का भी संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर विधायक राममूर्ति वर्मा ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को शॉल, अंगवस्त्र एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया।वहीं दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके संगठन के प्रति योगदान के लिए साइकिल, शॉल, अंगवस्त्र एवं मिठाई देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया,

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राममूर्ति वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बुनकरों, व्यापारियों तथा समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में विकास, रोजगार, सामाजिक न्याय और जनकल्याण की सरकार स्थापित करना ही समाजवादी पार्टी का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, किसानों के हितों की रक्षा करने तथा बुनकरों के लिए फ्लैट रेट पर बिजली जैसी जनहितकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, नगर अध्यक्ष सैय्यद कसीम अशरफ, पूर्व चेयरमैन हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आमिर सिद्दीकी,पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, वरिष्ठ नेता नफीस अहमद सिद्दीकी, मुशीर आलम, आमिर खान, शाहिद एडवोकेट छज्जापुर, डॉ दस्तेगीर अहमद अंसारी के पुत्र, सहित

समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सईम अहमद राईन, जफर खान, (मीडिया प्रभारी सैय्यद अली ग्राम अरसावां)कार्यालय प्रभारी जकी अहमद अंसारी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए समाजवादी पार्टी को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत दिलाने का सामूहिक संकल्प दोहराया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!