रिपोर्ट – एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद – अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आसोपुर में स्थित कर्बला शाहबाग़ में बीते गुरुवार को रजब माह की
वार्षिक नौचंदी के अवसर पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। जहां प्रातः 10 बजें से ही जायरीनों के कर्बला शाहबाग़ पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा।अकीदतमंदों ने अरब की धरती कर्बला में शहीद हुए अमर शहीद हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथ शहादत पाने वाले बहत्तर शहीदों की याद में नज़र-ओ-नियाज़ पेश की।
इसके उपरांत रजब की वार्षिक नौचंदी की मजलिस का आयोजन किया गया, जिसे मौलाना सैय्यद रज़ा हसन एवं मौलाना सैय्यद गुलाम मुर्तजा ने संबोधित किया।
मजलिस को संबोधित करते हुए दोनों मौलानाओं ने कर्बला की अज़ीम शहादत, सब्र, इंसाफ और हक़ की राह पर चलने का पैग़ाम दिया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन की कुर्बानी इंसानियत को ज़ुल्म के ख़िलाफ़ खड़े होने की प्रेरणा देती है।मजलिस के समापन के बाद अलम के साथ नौचंदी का जुलूस बरामद हुआ, जिसमें जायरीनों ने नौहा-ख़्वानी और मातम करते हुए ग़म-ए-हुसैन का इज़हार किया। पूरा इलाका “या हुसैन” की सदाओं से गूंज उठा।गौरतलब है कि नौचंदी वैसे तो जुमेरात के महीने में एक बार पड़ती है, लेकिन रजब माह की यह विशेष नौचंदी इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार वर्ष में केवल एक बार ही आती है।इसी कारण इसे शिया समुदाय विशेष अकीदत और एहतराम के साथ मनाता है। इस मौके पर नज़र-ओ-नियाज़, मजलिसें और मातम के ज़रिये कर्बला के शहीदों को ख़िराज-ए-अकीदत पेश की जाती है।
One thought on “रजब की वार्षिक नौचंदी पर आसोपुर कर्बला शाहबाग़ में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, मजलिस के बाद अलम के साथ निकला नौचंदी का जुलूस!”
188bet’s always been a solid choice. Nhacai188bet just makes it easier to access. Good odds and a wide range of sports. Give it a shot if you’re feeling lucky! Link’s right here: nhacai188bet
188bet’s always been a solid choice. Nhacai188bet just makes it easier to access. Good odds and a wide range of sports. Give it a shot if you’re feeling lucky! Link’s right here: nhacai188bet