जिलाधिकारी ने की समस्त एमओआईसी और आशा संगनियों के साथ बैठक” कार्य न करने पर तीन बार येलो कार्ड के बाद रेड कार्ड और फिर कार्य क्षेत्र से बाहर करने निर्देश दिए
रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकरनगर ! जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त एमओआईसी और आशा संगनियों के साथ
एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आशा संगनियों से आशाओं के फील्ड में जाने और उनके अन्य कार्यों की जानकारी ली।
आशा संगनियों को दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने आशा संगनियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन हर आशा की रिपोर्टिंग करें और यदि कोई आशा कार्य नहीं कर रही है तो उन्हें चिन्हित करें।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसी आशाएं जो कार्य नहीं कर रही हैं, उन्हें येलो कार्ड दिया जाए और तीन बार येलो कार्ड देने के बाद भी कार्य नहीं करने पर रेड कार्ड दिया जाए।
ग्राम प्रधान से समन्वय कर वेइंग मशीन खरीदने के निर्देश
जिलाधिकारी ने आशा संगनियों को निर्देशित किया कि वे ग्राम प्रधान से समन्वय कर एक सप्ताह के अंदर वेइंग मशीन खरीदना सुनिश्चित करें।
चिकित्सकों को दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देशित किया कि वे समस्त सीएससी, पीएससी के चिकित्सक को प्रेरित करें कि वे आशा और मरीज से अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अल्ट्रासाउंड हर ब्लॉक पर बीसीपीएम के माध्यम से कराए जाएं।
संयुक्त बैठक करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने एमओआईसी को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने सीएससी, पीएससी पर आशा, आशा संगिनी, स्टाफ नर्स और
चिकित्सक के साथ संयुक्त बैठक कर समस्याओं का निस्तारण करें और ग्राम प्रधान, खंड विकास अधिकारी, आशा के साथ संयुक्त बैठक कर सीएससी और पीएससी से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करें।
जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि डिलीवरी होने के बाद और अस्पताल छोड़ने से पहले जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाए, जिससे लाभार्थी को दोबारा जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए अस्पताल में न आना पड़े।
स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सीएससी, पीएससी, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित रखी जाएं और मरीजों को अनावश्यक रेफर न किया जाए। उन्होंने समस्त चिकित्सकों को निर्देशित किया कि वे नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करें।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार शैवाल, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त एमओआईसी, समस्त आशा संगिनी और चिकित्सक गण मौजूद रहे।




Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.