Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में नागरिक सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! नागरिक सुरक्षा को देखते हुए मेडिकल कॉलेज भी की गई तैयारियां आज दिनांक 7 मई को अपराह्न 2 बजे महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य कार्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. आभास कुमार सिंह जी के आदेशानुसार उप प्रधानाचार्य

 डॉ. उमेश वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन और शासन के निर्देशानुसार कई अहम निर्णय लिए गए।

लिए गए निर्णय
आपात स्थिति के लिए तैयारी: दवाओं की अतिरिक्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई और वार्ड नंबर एक में 30 बेड आपातकालीन स्थिति के लिए आरक्षित किए गए।इमरजेंसी विभाग में ट्रायज व्यवस्था: किसी भी डिजास्टर से निपटने के लिए इमरजेंसी विभाग में ट्रायज व्यवस्था की गई।

विभागाध्यक्षों और नोडल अधिकारियों को निर्देश: सभी विभागाध्यक्षों और नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीनस्थों के साथ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

शासन के निर्देशों का पालन
सुरक्षा उपायों का पालन: शासन द्वारा प्रस्तावित सुरक्षा उपायों का पालन करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया। मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट में प्रतिभाग: सभी को मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट में प्रतिभाग करने के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में उपस्थित लोग
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित पटेल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुल सक्सेना, नोडल अधिकारी इमरजेंसी डॉ. राजेश यादव, नोडल अधिकारी फॉर्मेसी डॉ. संजय सिंह, नोडल अधिकारी विद्युत विशेष कुमार, नोडल अधिकारी फायर सर्विस डॉ. अविनाश, मीडिया प्रभारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

2 thoughts on “महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में नागरिक सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!