Welcome to News10plus.com   Click to listen highlighted text! Welcome to News10plus.com

लम्बे अंतराल के बाद 07 मई को आहूत की गई बोर्ड बैठक ईओ के छुट्टी पर होने के कारण स्थगित!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ के मांग पत्र पर जिलाधिकारी ने एसडीएम टांडा को नगर पालिका टाण्डा का प्रभारी/अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया है, क्योंकि पूर्व ईओ के लंबी छुट्टी पर चले जाने पर¹।

अम्बेडकरनगर ! अयोध्या मंडल की ए श्रेणी की नगर पालिका परिषद टांडा में आज बुधवार, 07 मई 2025 को अपरान्ह 02 बजे नगर पालिका में स्थित मदनी हॉल में बोर्ड बैठक आहूत की गई थी।

लेकिन अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर आशीष कुमार सिंह के छुट्टी पर चले जाने के कारण बोर्ड बैठक को स्थगित करना पड़ा हालांकि प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिशाषी अधिकारी के लम्बी छुट्टी पर चले जाने के कारण बोर्ड बैठक स्थगित रही।

वही नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ के द्वारा जिलाधिकारी से पत्र के माध्यम से नगर पालिका परिषद टाण्डा में प्रभारी /अधिशाषी अधिकारी के नियुक्त किए जाने की मांग की गई थी। जिस मांग पत्र पर जिलाधिकारी के द्वारा उपजिलाधिकारी टांडा डॉक्टर शशिशेखर को नगर पालिका टाण्डा का प्रभारी/अधिशाषी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

हालांकि बोर्ड बैठक पुनः कब कराए जाने की जानकारी नही प्राप्त हो सकी फिलहाल आज की होने वाली बोर्ड को आगे बढ़ा दिया गया हालांकि आज आहूत की गई इस बोर्ड बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी।

जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के 58 करोड़ के वार्षिक बजट:  नगर क्षेत्र के विकास पर चर्चा, जलकर और गृहकर की नई नियमावली पर गठित की गई समिति की रिपोर्ट पेश की जानी थी।

टैक्सी स्टैंड की नीलामी, नगर पालिका के दुकानों की नीलामी पर चर्चा सहित नगरक्षेत्र के अहम मुद्दों पर चर्चा की जानी थी लेकिन अधिशाषी अधिकारी के छुट्टी पर होने के कारण बोर्ड बैठक स्थगित रही।

बहरहाल अब देखना यह है की अग्रिम बोर्ड बैठक कब आहूत होगी क्या अग्रिम बोर्ड बैठक सम्पन्न हो सकेगी या नही ये तो समय आने पता चल सकेगा। फिलहाल आज बुधवार 07 मई 2025 को आहूत बोर्ड बैठक

नगर पालिका परिषद टाण्डा के अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर आशीष कुमार सिंह के लम्बी छुट्टी पर चले जाने के कारण स्थगित करना पड़ा। बहरहाल आज की आहूत की गई इस बोर्ड बैठक पर टांडा नगरक्षेत्र के लोगों सहित पूरे जनपद की नज़र बनी रही।

4 thoughts on “लम्बे अंतराल के बाद 07 मई को आहूत की गई बोर्ड बैठक ईओ के छुट्टी पर होने के कारण स्थगित!

  1. Преимущества зубных мостов перед имплантами.
    Мостовидный протез на 2 зуба [url=https://www.koronki-blog.ru/mostovidnoe-protezirovanie/]https://www.koronki-blog.ru/mostovidnoe-protezirovanie/[/url] .

  2. Преимущества перед съемными протезами.
    Мостовидный протез цена [url=https://belfamilydent.ru/services/mostovidnoe-protezirovanie/]https://belfamilydent.ru/services/mostovidnoe-protezirovanie/[/url] .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!