रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! राज्य स्तरीय ओपन महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए। प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी और बस्ती मंडल की टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला ओलंपिक संघ और हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
इसके बाद हुए मैचों में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बीना सिंह, जनपद के बड़े फिजिशियन डॉ. आशुतोष शुक्ल, मशहूर अर्थों सर्जन डॉ. अभिनव प्रताप सिंह और
चिकित्साधिकारी डॉ. नलिनी और डॉ. दिग्विजय ने विभिन्न खेलों में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।
दूसरे दिन खेले गए मैचों में अयोध्या ने देवीपाटन को 24-00 से, मुजफ्फरनगर ने वाराणसी को 14-09 से, प्रयागराज ने अम्बेडकरनगर को 16-05 से, सोनभद्र ने
गोरखपुर को 16-08 से, लखनऊ ने अम्बेडकरनगर को 19-02 से और गोरखपुर को 12-08 से, बस्ती ने मुजफ्फरनगर को 17-12 से, लखनऊ ने सोनभद्र को 16-00 से और बस्ती ने लखनऊ को 22-02 से हराया।





Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.