Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकरनगर ! में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जनपद के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों के लिए

बनाए गए रैन बसेरों का निरीक्षण किया और वहां पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लियजिलाधिकारी ने रैन बसेरों में रुके हुए लोगों से बातचीत की

और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि ठंड से बचाव हेतु रजाई, गद्दा और कंबल आदि

की रैन बसेरा में पर्याप्त व्यवस्था रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरूप ठंड से बचाव हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!