Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मसड़ा मोहनपुर में 25 वर्षीय युवती ने नहर में कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्टNews10plus एडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 25 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर नहर में कूदकर जान दे दी। मृतका की पहचान अंशिका उर्फ प्रीति के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, युवती के नहर में कूदने की सूचना मिलते ही बसखारी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने काफी प्रयास के बाद युवती के शव को नहर से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!